मंगलवार, 5 जनवरी 2016

Rashtriya Dalit Prerna Sthal : Noida

​इस पोस्ट को लिखने से पहले एक दो बात स्पष्ट लिख देना चाहूँगा ! पहली बात इस पोस्ट को किसी भी तरह से राजनीतिक दृष्टिकोण से न देखा जाए और दूसरी बात ये कि इस पोस्ट के आधार पर मुझे किसी व्यक्ति विशेष या किसी राजनीतिक पार्टी विशेष का समर्थक न मान लिया जाए !

राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल जाने कब से जाना चाहता था किन्तु कोई संयोग ही नही बन पा रहा था ! आखिर दिसंबर महीने की 29 तारीख़ को मैंने अपनी बची हुई छुट्टी ली और गाज़ियाबाद से नॉएडा आ गया ! गाज़ियाबाद से लगभग हर 15 मिनट पर नॉएडा के लिए बस तथा अन्य साधन हमेशा उपलब्ध रहते हैं ! ऐसे नॉएडा और गाज़ियाबाद में बीएस एक सड़क का अंतर है ! NH -24 पार करिये इधर नॉएडा और उधर गाज़ियाबाद ! ​नॉएडा का सैक्टर 37 बहुत व्यस्त रहता है ! यहीं मेट्रो का बोटैनिकल गार्डन स्टेशन है तो अगर आप दिल्ली से आ रहे हैं तो सीधे मेट्रो से आ सकते हैं ! मेट्रो स्टेशन से बाहर निकलकर बस वाले चिल्लाते रहते हैं - हाईवे , परी चौक ! हाईवे , परी चौक ! हर एक मिनट पर बस उपलब्ध है ! हालाँकि आसानी से कोई बिठाता नही है लेकिन 10 रूपये दो तो ले जाएगा ! बस मुश्किल से 1-2 किलोमीटर ही दूर है ! पैदल बचने के चक्कर में बस में बैठा था लेकिन बस वाले ने बहुत आगे उतारा और फिर भी पैदल ही चलना पड़ गया ! हुआ ऐसे कि इस स्थल के पांच गेट हैं और नॉएडा की तरफ से 5 नंबर गेट पहले पड़ता है लेकिन बस वाले ने मुझे 1 नंबर गेट पर उतारा ! इस पार्क में एंट्री गेट नंबर 5 से होती है इसलिए अब पैदल चलकर 5 नंबर गेट पर जाना पड़ेगा ! एक नंबर गेट पर एक सुरक्षाकर्मी बैठा था उसे कहा भाई यहीं से घुसा ले ? टिकेट के 10 रूपये ले लियो ! वो नही माना ! फिर दुसरे गेट पर पहुंचा -उसे रिक्वेस्ट की ! पहले तो मना कर दिया ! मैंने उसे पूठा - आप इटावा के हो ? बोला हाँ - मैंने कहा मैं अलीगढ से हूँ ! ट्रिक आखिर में काम कर गई ! और उस सुरक्षाकर्मी ने अपनी जेब से वैध टिकट निकालकर मुझे गेट नंबर 2 से ही एंट्री दे दी ! टिकट का 10 रुपया लगता है !

नॉएडा के सैक्टर 95 में स्थित राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल उत्तर प्रदेश की महिला मुख्यमंत्री मायावती की देन है ! सिर्फ ये ही पार्क और बिल्डिंग नही बल्कि नॉएडा -ग्रेटर नॉएडा तथा लखनऊ में भी इस तरह का पार्क बनवाया है ! लगभग 700 करोड़ रूपये में बनकर तैयार हुआ ये पार्क 14 अक्टूबर 2011 को सामान्य जनता के लिए खोला गया ! लगभग 82 एकड़ में फैला ये दलित प्रेरणा स्थल और पार्क यमुना किनारे स्थित है हालाँकि यमुना दिखती तो नही है ! जब इसे बनवाया गया था तो ये सोचा गया था कि इस पैसे को टिकट बेचकर निकाल लिया जाएगा लेकिन वहां गिनती के लोगों को आये देखकर मुझे नही लगता कि इसके मेंटेनेंस का खर्चा भी टिकट से निकल पाता होगा ! इस प्रेरणा स्थल में दलित महापुरुषों और मायावती तथा काशीराम की मूर्तियां लगी हुई हैं ! लेकिन सिर्फ मूर्तियों पर गौर मत करियेगा , वहां लगे संगमरमर के पिलर और फाउंटेन इस पार्क को बहुत खूबसूरत बनाते हैं ! अलग अलग तरह के वृक्ष और उनका रखरखाव पर्यावरण को बहुत ही स्वच्छ रखने में मददगार हो रहे हैं ! ये एक ऐसा स्थान है जहां आप दलित वर्ग के उत्थान के लिए काम करने वाले महापुरुषों को करीब से जानते हैं , उन्हें पहिचानते हैं और उनकी उपलब्धियों को समझते हैं ! लेकिन इस सबको समझने के लिए जरुरी है कि आप वहां तक जाएँ और बिना किसी राजनीतिक नजर के जाएँ ! इस पार्क को तीन क्षेत्रों में विभाजित किया गया है ! मैं गेट नंबर 2 से तीसरे क्षेत्र में प्रवेश हुआ था इसलिए पहले आपको वहां के ही फोटो दिखाऊंगा , फिर आगे चलेंगे !! 
​
​आइये फोटो देखते हैं :

​
​ये पिलर कुल मिलाकर 26 हैं ! 13 इस तरफ और 13 उस तरफ

​​ये पिलर का बेस
​​ये पिलर का टॉप
​​ये पिलर का टॉप




गुरु घासीदास जी
गुरु घासीदास जी

गुरु रवि दास जी
गुरु रवि दास जी


बसपा संस्थापक काशीराम जी

बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर
बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर





बिरसा मुण्डा

शाहू जी महाराज
शाहू जी महाराज
शाहू जी महाराज





































                                                                                                                        ​​ जारी रहेगा :

मंगलवार, 22 दिसंबर 2015

स्थानीश्वर मंदिर : कुरुक्षेत्र



इस यात्रा वृतांत को शुरू से पढ़ने के लिए यहां क्लिक करिये !!​
 
 
हर्ष का टीला और शेख चिल्ली का मक़बरा देखने में इतना समय गया कि अँधेरा सा होने लगा ! भूल ही गया कि बाहर ऑटो वाला भी खड़ा है और मेरा इंतज़ार कर रहा है ! पैदल पैदल घूमते हुए देर हो गयी और आसपास नजारा भी ऐसा था जिसे देखने में मन लग रहा था ! बाहर आकर तुरंत ही स्थानीश्वर मंदिर चल दिया !


स्थानीश्वर मंदिर बहुत ही सुंदर बना हुआ है ! समय की कमी के कारण पूजा पाठ और दर्शन तो नही कर पाया किन्तु बाहर से फोटो जरूर खींचे ! स्थानीश्वर महादेव मंदिर जैसा कि नाम से लग रहा है भगवान शिव को समर्पित है ! ऐसा माना जाता है कि महाभारत के युद्ध में विजय प्राप्त करने के लिए पांडवों ने भगवन श्री कृष्णा के साथ यहां शिव की उपासना की थी और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया था ! इसी मंदिर के पास सिखों के नौवें गुरु , गुरु तेगबहादुर जी की स्मृति में एक गुरुद्वारा भी है ! गुरु तेगबहादुर ने यहां एक रात अपना ठिकाना बनाया था ! ऐसा कहा जाता है कि जब तक आप इस मंदिर के दर्शन नही कर लेते तब तक आपकी कुरुक्षेत्र यात्रा संपन्न नही मानी जाती ! इस मंदिर के नाम से ही इस स्थान का नाम स्थानीश्वर या थानेश्वर पड़ा ! सर्वप्रथम यहां भगवान शिव ने लिंगम के रूप में आराधना करी थी ! यहीं इसी जगह पर महाभारत के नायक "कुरु " ने यमुना किनारे तपस्या करी थी और इसी ताकत के बलबूते उन्होंने यहां कई योद्धाओं के प्राण ले लिए ! 
 
 
 

मंगलवार, 15 दिसंबर 2015

हर्ष का टीला : कुरुक्षेत्र

इस यात्रा वृतांत को शुरू से पढ़ने के लिए यहां क्लिक करिये !!​


पिछली पोस्ट शेख चिल्ली के मकबरे की थी जिसमें आपने शेख चिल्ली और उसकी पत्नी के मकबरे को देखा था ! पिछली पोस्ट में श्री हर्षवर्धन जोग साब ने अपनी टिप्पणी में एक बहुत सही बात लिखी थी कि हमारे उत्तर भारत में शेख चिल्ली का मतलब अपनी नादानियों और ऊट पटांग हरकतों से लोगों को हसाने वाले एक कॉमिक करैक्टर से होता है ! या ऐसे व्यक्ति से मतलब है जो दिन में भी सपने देखता हो , या बड़े बड़े हवाई ख्वाब बनाता हो ! कभी कभी ऐसे आदमी को हम कह भी देते हैं - अब चल भी शेख चिल्ली की औलाद ! शेख चिल्ली की औलाद मतलब उसकी तरह ही दिन में ख्वाब देखने वाला प्राणी ! धन्यवाद जोग साब !


मंगलवार, 8 दिसंबर 2015

शेख चिल्ली का मक़बरा : कुरुक्षेत्र

इस यात्रा वृतांत को शुरू से पढ़ने के लिए यहां क्लिक करिये !!​


ज्योतिसर देखने के बाद उसी रास्ते पर ज्योतिसर से बिलकुल पास ही पड़ने वाले गीता मंदिर जाने का कार्यक्रम था लेकिन जब वहां पहुंचा तब वो मंदिर बंद था ! अब ये शाम को चार बजे खुलेगा और अभी बजे हैं तीन ! यानि पूरा एक घण्टा इंतज़ार करना पड़ेगा , ये संभव नही क्योंकि आज ही वापस लौटना है और अभी बहुत कुछ देखना बाकी है ! इधर उधर के फोटो लिए और चलते बने ! यहां इस मंदिर प्रांगण में पीछे की तरफ गौशाला है जिसमें सौ से ज्यादा गायें बंधी हुई थीं ! मुख्य मंदिर की ईमारत बहुत ही खूबसूरत बनी हुई है और इसी से इसकी खूबसूरती का अंदाजा लगाया जा सकता है ! मुख्य दरवाज़े तक दोनों तरफ सीढ़ियां बनी हुई हैं और बीच में कुछ अलग अलग साइज के पत्थर लगे हुए हैं जिनमें लाइट लगाई हुई हैं ! कल्पना करिये कि रात के अँधेरे में ये कितनी खूबसूरत लगती होंगी ! निर्माण कार्य अभी चल रहा है !!


बुधवार, 2 दिसंबर 2015

ज्योतिसर :कुरुक्षेत्र

इस यात्रा वृतांत को शुरू से पढ़ने के लिए यहां क्लिक करिये !!​


ब्रह्म सरोवर और उसके आसपास के स्थानों को देखने के बाद अब सीधा ज्योतर्सर के लिए जाना था ! और इसके लिए मुख्य सड़क तक आना था जहां से ऑटो या बस मिल सके ! कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन से लगभग 10 किलोमीटर की दूरी पर , कुरुक्षेत्र -पेहोवा रोड पर एक छोटी सी जगह है ज्योतिरसर ! कुरुक्षेत्र में आपको अलग अलग समाज की धर्मशालाएं दिखाई देती हैं ! जितनी भी दिखीं उनमें "जाट धर्मशाला " बहुत ही बड़ी है ! बहुत लम्बी चौड़ी ! और भी धर्मशालाएं हैं ! जाट धर्मशाला के पास में ही बिरला गीता मंदिर भी है , लेकिन जा नही पाया !

मुख्य रोड पर आकर दो चार ऑटो वालों को रोका और पूछा -ज्योतिरसर ? आगे बढ़ा ले जाते ! कोई जवाब नही ! एक बुजुर्ग बोले - बस से चले जाओ , बस भी जाती है ! अब बस भी लिस्ट में शामिल हो गयी लेकिन इसी बीच एक ऑटो आया और उससे बात हुई तो बोला इधर से तो आप पहुँच जाओगे लेकिन फिर लौटने में परेशानी होगी और देर भी होगी ! बात करते करते उससे ज्योतिरसर के अलावा "शेख चिल्ली का मक़बरा " "हर्ष का टीला "और भद्रकाली मंदिर देखने का किराया 200 रुपया तय हुआ और निकल गए ज्योतिरसर की तरफ !



 भगवद् गीता के जन्म का साक्षी वट वृक्ष