शुक्रवार, 27 मार्च 2020

Gwalior Fort : Gwalior

इस यात्रा को शुरू से पढ़ना चाहें तो यहाँ क्लिक कर सकते हैं।

Date of Journey : 03 Dec.2019 

आसान नहीं होता किसी चीज को इतने दिनों तक संभालना और न केवल उसे संभाले रखना बल्कि उसी रूप में सजाये रखना  इसका सबसे सुन्दर और सजीव उदाहरण देखना हो तो एक बार ग्वालियर जाइये और वहां का फोर्ट देखिये। एक छोटी सी ऊंचाई की पहाड़ी पर बनाया गया ये फोर्ट यूँ तो बताया जाता है की इसे 10वीं शताब्दी में बनाया गया लेकिन कुछ ऐतिहासिक प्रमाण कहते हैं की ये यहां 6 वीं शताब्दी से मौजूद है। किले को मुख्य रूप से दो महल मिलाकर बनाकर फोर्ट बनाया गया जिसमें गूजरी महल और मान मंदिर बहुत सुन्दर बनाये गए थे । गूजरी महल को तो अब म्यूजियम में बदल दिया गया है लेकिन मान मंदिर बहुत ही शान से आज भी खड़ा है।

इसके इतिहास के साथ एक बड़ी अजीब सी बात जुडी हुई है। ग्वालियर के पहले राजा सूरज सेन एक बार लकवाग्रस्त हो गए तो उनका इलाज करने एक ग्वालपा नाम के संत आये जिन्होंने वहीँ स्थित एक सरोवर के जल से उन्हें ठीक कर दिया ...ये सरोवर अब भी है यहां फोर्ट काम्प्लेक्स में लेकिन इसके साथ ही संत ग्वालपा ने राजा सूरज सेन को अपने नाम के साथ पाल जोड़ने का आदेश दिया और ये भी ताकीद कर दिया की जब तक उनके वंशजों के साथ पाल लगा रहेगा तब तक फोर्ट उनके लिए भाग्यशाली भी होगा और उनके कब्जे में रहेगा । लेकिन ये सब 83 राजाओं तक तो सही चलता रहा मगर 84 वें राजा तेज करन ने अपने नाम के साथ 'पाल " नहीं लगाया और इसका नुकसान ये हुआ कि उन्हें अपना किला गंवाना पड़ा। शायद उन्हें लगा होगा कि कुछ अलग हट के किया जाए इसलिए नाम के साथ पाल नहीं जोड़ा होगा। 


ग्वालियर मध्य भारत का मुख्य राजवंश रहा था इसलिए ऐसा संभव ही नहीं था कि औरत खोर और दौलत खोर अफगान  की बुरी निगाहें इस जगह पर न पड़तीं। कच्छप , हुण और चन्देलों से होते हुए ये किला आखिर गज़नी के कब्जे में आया जिसे उसने 35 लाख लेकर चार दिन बाद मुक्त कर दिया। ये किला जितना बेहतरीन है उतना ही बड़ा भी है। काम्प्लेक्स इतना बड़ा है की आपको पूरा दिन लग सकता है अगर आप इसे पूरी तरह देखना चाहते हैं तो। बाकी अगर पाला छूकर भागना है और गिनती बढ़ानी है तो आप जितना चाहें उतना घूमें। 1398 ईस्वी में आखिरकार ये फोर्ट तोमर राजाओं के कण्ट्रोल में आ गया और इस वंश के सबसे विख्यात राजा -राजा मान सिंह हुए। उन्होंने किले के अंदर बहुत सारे मोनुमेंट्स बनवाये जिन्हें आज देश -दुनियां से देखने हजारों -लाखों आते हैं। लेकिन 1505 ईसवी में दिल्ली की सल्तनत के सिकंदर लोधी ने इसे कब्जाने की कोशिश की , हालांकि वो सफल नहीं हुआ मगर 1516 ईस्वी में सिकंदर लोधी के शहज़ादे इब्राहिम लोधी ने फिर से इस पर आक्रमण कर दिया और इस बार वो इस किले पर कब्जा करने में सफल हो गया। मान सिंह तोमर की मृत्यु के परिणाम स्वरुप ये फोर्ट इब्राहिम लोधी के कब्जे में आ गया। जल्दी ही मुग़ल शासक बाबर ने इस पर कब्जा कर लिया और फिर उससे शेर शाह सूरी ने इसे 1542 में बाबर से छीन लिया। हेमू , दिल्ली का शासक शायद इतिहास का वो चरित्र रहा जिसे जितनी प्रशंसा मिलनी चाहिए थी , जिस प्रशंसा का वो अधिकारी था , उतनी प्रशंसा उसे नहीं मिली ? मिलती भी कैसे ? जब भारत का इतिहास लिखने वाले दिल और दिमाग से वामपंथी रहे हों ! हेमू ने भी इस फोर्ट को अपने कब्जे में रखा और इसका उपयोग अपनी सेना को रखना के लिए किया जिसे Garrison कहा जाता है अंग्रेजी में। कुछ दिन बाद ये फोर्ट अकबर के कब्जे में भी रहा। जहां उसने अपने राजनीतिक प्रतिद्वंदियों को कैदी बनाकर रखा। 


जब अकबर ने इस किले पर कब्जा कर लिया तो उसका शासन लम्बा चला और आखिरकार जहांगीर भी इसके कब्जेदारों में शामिल रहा। जहांगीर ने गुरु अर्जुन देव जी को मृत्युदंड दिया था जिसके बाद गुरु हरगोविंद जी को सिर्फ 11 वर्ष की उम्र में ही गुरु का दर्ज़ा दिया गया। गुरु हरगोविंद जी के अंदर जहांगीर से बदला लेने की भावना आग उगल रही थी मगर वो अभी बहुत छोटे थे उम्र से। जहांगीर इतना कमजोर निकला कि उसने 1609 ईस्वी में मात्र 14 साल के गुरु हरगोविंद जी को डर के मारे यहीं ग्वालियर के किले में बंदी बना दिया। और बहाना क्या बनाया गया ? बहाना ये कि गुरु अर्जुन देव और सिखों पर जो जज़िया लगाया गया था वो नहीं चुकाया गया था। बस इसी बात के लिए जहांगीर ने उन्हें बंदी बना लिया। जहांगीर शासक था या लुटेरा था ? किडनैपर था ? जहांगीर , शासक ! हाहाहा ---- जिस शासक की 14 साल के सिख युवक से फट रही हो और जिसने डर के मारे उसे जेल में डाल दिया वो शासक भी इतिहास में महान बन गया। हद्द है चाटुकारिता और इतिहासकारों कके ज्ञान की ! आखिरकार गुरु हरगोविंद को मुक्त किया गया और जिस जगह उन्हें छोड़ा गया उस जगह एक सुन्दर गुरुद्वारा बना है आज जिसे -बंदी छोड़ गुरुद्वारा कहा जाता है। जिस दिन गुरु हरगोविंद जी को छोड़ा गया था उस दिन को बंदी छोड़ दिवस के रूप में मनाया जाता है। और डिटेल में बात करेंगे इस बारे में जब बंदी छोड़ गुरूद्वारे चलेंगे। 


किला बाहर से देखने पर बहुत ही खूबसूरत दिखता है। इसकी दीवारों रंग अभी तक चमक बिखेर रहे हैं और क्या बेहतरीन कलर किये गए हैं ! अद्भुत ! अप्रतिम। बाहर से देखने पर ही इसकी विशालता और सुंदरता नजर आने लगती है लेकिन जब आप मान मंदिर में जाते हैं अंदर तो सीधे Courtyard में पहुँचते हैं। कोर्टयार्ड बहुत बड़ा तो नहीं कहूंगा लेकिन सुन्दर बहुत है। सुन्दर भी और सुसज्जित भी। टिकट लगता है 40-50 रूपये का। पक्का याद नहीं आ रहा अब। Courtyard से नीचे जाने के लिए छोटी -छोटी सीढ़ियां बनी हुई हैं। कोई कहता है ये तीन मंजिल का था किला कोई कहता है कि सात मंजिल का था। खैर गौर करने वाली बात ये है की बीच में कुछ जाल जैसा लगाया गया है और ऐसा प्रतीत होता है जैसे किसी गहरे कुँए को ढका गया हो ! जी , बिलकुल ! इतिहास कहता है कि औरंगज़ेब ने इसी किले में अपने भाई मुराद और अपने दो भतीजों को फांसी के तख्ते पर झुलाया था। अंदाज़ा लगाना मुहकिल नहीं है कि ये वही जगह है जो बहुत गहरी है। हालाँकि नीचे अँधेरा बहुत रहता है जिससे फोटो लेना तो मुश्किल सा होता है लेकिन समझने के लिए ज्यादा कठिन नहीं है। जहांगीर का भी एक महल भी मान मंदिर से थोड़ा सा हटके बनाया गया है। लेकिन आज भी मान मंदिर यानि ग्वालियर फोर्ट जितना सुन्दर दिखता है , जहांगीर महल खँडहर सा लगता है उसके मुकाबले। तो अब आसपास के नज़ारे देख लेते हैं और फिर मिलते हैं जल्दी ही। .. असल में ग्वालियर इतना विस्तृत और ऐतिहासिक रूप से इतना समृद्ध है कि एक दिन भी कम पड़ जाए लेकिन लिखने की भी एक सीमा है इसलिए अब और नहीं......

फोर्ट की बाहरी दीवारें 
 
 



Courtyard 


ग्वालियर का विहंगम द्रश्य 

Courtyard भी बेहद कलरफुल है  


ये शायद करण महल है 



 

ये गूजरी महल है जो अब म्यूजियम बन चुका है।  ऊपर से गूजरी महल का एक दृश्य 




अच्छा ......हो गया ! अब आगे चलते हैं ...


फिर मिलेंगे जल्दी ही :

शनिवार, 14 मार्च 2020

Japaneses Lesson No-14

Animal Name in Japanese :
Doobutsu Namae 
 ドウブツ なまえ
 
आज इस Lesson में हम जापान में पाए जाने वाले जानवरों के नाम सीखेंगे। जानवर यानि Animal , काताकाना स्क्रिप्ट में लिखा जाता है और काताकाना अभी आपने सीखा नहीं है इसलिए उसका मीनिंग ही लिखेंगे।

Today we will learn about the meanings of Animals found in Japan . Animal are called Doobutsu in Japanese language and Doobutsu is actually written in Katakana script , but you did not learn it yet. so learn its meaning only . OK

Japanese Vocabulary :

English Name             Japanese Name              Hiragana 

Animal                         Doobutsu  (दो .. बुत्सु )          --------------
  1.    Cow                       Ushi ( उशी  )                       うし
  2.    Elephant                Zou  ( ज़ू )                          ぞう
  3.    Crow                     Karasu करासु )                   からす
  4.    Fly                         Hae हाए )                          はえ
  5.    Bird                       Tori  ( तोरी )                        とり
  6.    Bee                        Hachi हाची )                      はち
  7.    Dog                       Inu इनु )                            いぬ
  8.    Giraffe                   Kirin किरिन )                     きりん
  9.    Pigeon (Dove)       Hato हातो )                        はと
  10.    Chick                     Hiyoko ( हियोको )                 ひよこ
  11.    Deer                       Shika ( शिका )                      しか
  12.    Duck                      Ahiru (अहिरू )                       あひる
  13.    Caterpillar              Kemushi (केमुशी )                 けむし
  14.    Dolphin                  Iruka ( इरुका )                       いるか
  15.    Crane                     Tsuru ( त्सुरू )                        つる
  16.    Eagle                      Washi (वाशी )                        わし
  17.   Alligator                  Wani  (वानी )                        わに
  18.    Frog                        Kaeru  (काएरु )                      かえる
  19.    Bear                        Kuma (​कुमा )                       くま
  20.    Cicada                    Semi  (सेमी )                         せみ
  21.    Cricket                   Korogi (कोरोगी )                    ころぎ
  22.    Flea                        Nomi (नोमी )                         のみ
  23.    Aphid                     Aburamushi (अबुरामुशी )         あぶらむし
  24.    Cat                          Neko (नेको )                          ねこ
  25.    Beetle                     Kabutomushi (काबुतोमुशी )       かぶとむし
  26.   Goat                        Yagi (यागी )                             やぎ
  27.   Donkey                    Roba (रोबा )                           ろば
  28.   Camel                       Rakuda (राकूदा )                     らくだ
  29.   Fox                           Kitsune ( ​कित्सुने )                   きつね


 
​ये शब्द सिर्फ याद ही मत करिये , इन्हें लिखना भी सीखिए जिससे आपकी प्रैक्टिस भी होगी !  

Pl. learn and write these words for your practice . Thank you 


Will remain continue :

शुक्रवार, 13 मार्च 2020

Japaneses Lesson No-13

अगर आप जापानी भाषा के इन पोस्ट को शुरू से पढ़ना चाहते हैं तो कृपया यहां क्लिक करिये और अगर पीछे वाली पोस्ट पर जाना चाहें तो यहां क्लिक करिये!!

If you are interested to learn it from beginning, pl.Click here.....and if you are willing to jump to previous post , you may pl.click here.


धन्यवाद आपका। どうも ありがあとう ございます  Thank You very much !

अभी तक आप का , की , को , के एवं को के साथ साथ गा, गी , गु , गे और गो अक्षर बनाने भलीभांति सीख चुके होंगे। आसान है। का सीरीज के जो अक्षर हैं उन पर तेन -तेन लगाने से गा सीरीज के अक्षर बन जाएंगे। ऐसे ही सा , शी , सु , से और सो अक्षरों पर तेन -तेन लगा देने से ज़ा , जी , ज़ु , जे और जो अक्षर बन जाएंगे। बात हो चुकी है पहले ही। ता , ची , त्सु , ते और तो भी हम सीख चुके हैं और ता सीरीज में तेन -तेन लगाने पर दा , दी , दू , दे और दो भी बनाना सीख गए हैं। अब थोड़ा आगे चलेंगे ! ओके ! 

You have learnt how to write Ka , Ki , Ku , Ke & Ko letters along with ga , gi ,gu , ge & go so far . When we put ten-ten on Ka series letters they become ga series letters . The same way applied on Sa, Shi, Su , Se & So letters and they pronounced as Za , Ji, Zu , Ze & Zo after putting ten-ten on Sa series letters. You have also learnt Ta , Chi , Tsu , Te and To letters which becomes Da , Di , Du , De and Do after putting ten-ten . Now we will proceed for some other letters....

अब हम ना , नी , नु , ने और नो बनाना सीखेंगे। ठीक है ? इन शब्दों पर तेन -तेन नहीं लगाया जाता है इसलिए ये पांच अक्षर ही रहेंगे। 

Now , We will learn to write Na , Ni , Nu, Ne and No letters . Remember that ten-ten never applied on Na series letters and these five letters are remain and used in their basic form only. 





 Practice Sheet of Na , Ni , Nu , Ne & No  : Download it and take its print




आशा करता हूँ आपको समझ आया होगा ? अगले अक्षरों पर चलते हैं : 

जापानी भाषा सीखने में सारी मुश्किल बस ये अक्षर लिखने की ही है।  आप अगर अक्षर लिखना सीख गए तो समझिये आधा किला फतह कर लिया आपने।  थोड़ी मुश्किल जरूर है जापानी भाषा लेकिन असंभव नहीं है।  मुश्किल काम में ही ज्यादा आनंद भी मिलता है ! है न ?

The major problem is to write Japanese letters while we learnt Japanese language . If you learn how to write Japanese letters , the language learning becomes easier . Yes , its a difficult language but we should try it. After all , its difficult but not impossible to learn Japanese :)

अब हम बात करेंगे हा , ही , फू ( हू को फू लिखा जाता है और फू ही बोला जाता है ) , हे और हो के बारे में । ये पांच अक्षर हा सीरीज के बेसिक अक्षर हैं। इनसे ही और भी अक्षर बनेंगे और ये अक्षर होंगे बा , बी , बू , बे और बो जो हा , ही , फू , हे और हो पर तेन -तेन लगाकर बनाये जाएंगे। पहले हा सीरीज के अक्षर बनाना सीखेंगे तब उसके बाद बा सीरीज के अक्षर बनाएंगे। ओके !

We are going to learn next series of Ha letters . There are five letters in this group - Ha , Hi , Fu , He and Ho . Yes Hu is written as Fu and pronounced in the same way as Fu . When we put ten-ten on Ha series letters , they become Ba series letters means Ha becomes Ba , Hi (pronounced as Hee) becomes Bi, Fu becomes Bu , He (pronounced as hey) becomes Be and Ho becomes Bo .


इस हा सीरीज से बा और पा सीरीज के अक्षर भी बनाएंगे इसलिए इसे बहुत ही ध्यान से और अच्छे से सीखना पड़ेगा।  एक -एक अक्षर बनाना बता रहा हूँ और निश्चित रूप से हर चीज प्रैक्टिस मांगती है तो इन्हें भी थोड़ा समय देंगे तो आसान होता जाएगा सबकुछ !



          हा  - लिखने के लिए कुल तीन स्ट्रोक हैं।  कैसे बनाना है ? स्ट्रोक आर्डर दिया है उसी हिसाब से लाइन खींचते जाइये और पेंसिल का उपयोग करियेगा !
 Ha - has three strokes and the stroke order is mentioned in the picture. Use pencil for your practice. 



 ही  - लिखने के लिए बस एक ही स्ट्रोक है ।  कैसे बनाना है ? स्ट्रोक आर्डर दिया है उसी हिसाब से लाइन खींचते जाइये
 Hi - has only one stroke  and the stroke order is mentioned in the picture. Use pencil for your practice. 



फू   - लिखने के लिए कुल चार स्ट्रोक हैं।  कैसे बनाना है ? स्ट्रोक आर्डर दिया है उसी हिसाब से लाइन खींचते जाइये!
Fu has Four strokes and the stroke order is mentioned in the picture. Use pencil for your practice. 





हे    - लिखने के लिए बस एक ही स्ट्रोक है ।  कैसे बनाना है ? स्ट्रोक आर्डर दिया है उसी हिसाब से लाइन खींचते जाइये
 He - has only one stroke  and the stroke order is mentioned in the picture. Use pencil for your practice. 



         हो    - लिखने के लिए कुल चार स्ट्रोक हैं।  कैसे बनाना है ? स्ट्रोक आर्डर   दिया है उसी हिसाब से लाइन खींचते जाइये!
 Ho- has Four strokes and the stroke order is mentioned in the picture. Use pencil for your practice. 





 Practice Sheet of Ha , Hi , Fu , He & Ho  : Download it and take its print 




ये जो दो कोमा नीचे दिख रहे हैं ये बड़े काम के हैं।  ये नया अक्षर बना देते हैं।  आपको पता है इन्हें तेन -तेन कहते हैं ! अब हा -सीरीज के शब्दों पर तेन -तेन लगा कर बा -सीरीज के अक्षर बनाएंगे ! देखिये : 

Two Commas in the following figure are known as ten-ten . When we put this ten -ten on Ha series letters , they becomes Ba series letters.



अब बा , बी , बू , बे और बो अक्षर बनाएंगे हा , ही , फु , हे और हो अक्षरों पर तेन -तेन लगाकर ! आइये सीखते हैं : 


Practice Sheet  of Ba Series Letters




आप हा सीरीज सीख चुके हैं और बा सीरीज के अक्षर भी बना चुके हैं हा सीरीज के अक्षरों पर तेन -तेन लगाकर। अब पा , पी , पु , पे और पो बनाएंगे। पा सीरीज के अक्षर भी हा सीरीज से ही बनते हैं बा की तरह लेकिन एक अंतर दोनों में। बा सीरीज में आप हा सीरीज के अक्षरों पर जहां तेन लगाते हैं तो वहीँ पा सीरीज के अक्षर बनाने के लिए हा सीरीज के अक्षरों पर मारू लगाते हैं। मारु मतलब छोटा सा circle ◯ लगाते हैं। पहले मारु लिखना सीखिए:

When we put Maru (o) , a small circle , on Ha series letters , the Ha series letters becomes Pa series letters. 

 अब पा सीरीज के अक्षर बनाएंगे।  पता है आपको ये बात कि हा सीरीज के अक्षरों पर मारु लगा देने से वो पा सीरीज के अक्षर बन जाएंगे।  मतलब हा के ऊपर मारु लगाएंगे तो पा बन जायेगा ऐसे ही और अक्षर बनाते हैं:



は  +  o  =  ぱ
Ha       +  Maru  =      Pa 
 
ひ + o =  ぴ
Hi        +   Maru  =      Pi
 
ふ + o =  ぷ
Fu       +  Maru  =      Pu
 
へ + o =  ぺ
He       +  Maru  =      Pe 
ほ + o =  ぽ
 Ho       +  Maru  =      Po


 अब आखिर में हा , बा और पा एक साथ :


 पा की प्रैक्टिस शीट आप खुद बना सकते हैं। हा की प्रैक्टिस शीट निकालिये , उसी के ऊपर मारु जोड़ते जाइये..... हो गया पा सीरीज का अक्षर ! आज बस इतना ही .....नहीं तो ज्यादा हो जाएगा ! जय राम जी की !! फिर मिलेंगे जल्दी ही: 
Will remain Continue